उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में मायके से विवाहिता लापता,एक लाख रुपए नगदी व जेवरात भी साथ ले गई

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपने मायके से कहीं लापता हो गई।पति ने थाना मूसानगर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है।गौसगंज न्याय पंचायत के भरतौली गांव निवासी सिपाही लाल की 26 वर्षीय पुत्री सीमा अपने मायके आई हुईं थी

Story Highlights
  • पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी
  • पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपने मायके से कहीं लापता हो गई।पति ने थाना मूसानगर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है।गौसगंज न्याय पंचायत के भरतौली गांव निवासी सिपाही लाल की 26 वर्षीय पुत्री सीमा अपने मायके आई हुईं थी।

वह 15 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई।जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।इसके बाद सिपाहीलाल ने बेटी के ससुरालवालों को सूचना दी।सीमा के पति रूरा थाना क्षेत्र के अमौली ठाकुरान निवासी विमल कुमार ने मूसानगर थाने में लिखित तहरीर दी है।उन्होंने बताया कि नवंबर 2017 में उनकी शादी सीमा से हुई थी।उनकी दो बेटियां क्रांति 7 वर्ष और ऋषि 4 वर्ष हैं।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं सीमा को 13 फरवरी 2026 को उसके मायके भरतौली छोड़कर आए थे।वह अपने साथ करीब दो लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात और भैंस की बिक्री से प्राप्त एक लाख रूपये नगद लेकर गई है।सीमा का रंग सामान्य है।लंबाई 5 फीट 1 इंच है।वह सलवार कुर्ता पहने हुए हैं।थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि विमल कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।लापता महिला की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े- वर्ष 2023-24 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता‘‘ पुरस्कार हेतु प्रेषित करें प्रस्ताव/आवेदन

Related Articles

AD
Back to top button