कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

हादसे में श्यामपुर निवासी 42 वर्षीय दिनेश तिवारी की हुई दर्दनाक मौत।

रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर- गजनेर रोड पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक युवक के टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गजनेर के सीएचसी अस्पताल भिजवाया। जहां पर युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, श्यामपुर निवासी दिनेश तिवारी (42) सोमवार रात करीब 12 बजे रायपुर से गजनेर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे दरोगा इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचकर उन्हें एम्बुलेंस से गजनेर के सीएचसी अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिनेश तिवारी श्यामपुर स्थित के शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। कई वर्ष पहले उनके माता पिता का देहांत हो गया है। चार बहनों की शादी हो गई।

चार बहनों में यह सबसे छोटे थे। पुलिस ने शव शिवली निवासी बहनोई शिव नारायण पांडेय और प्रदीप पांडेय को सुपुर्द किया है इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर में 23 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 730 पदों पर भर्ती का अवसर,पढ़े रिपोर्ट

Related Articles

AD
Back to top button