कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत,दो घायल

घायलों की हालत नाजुक, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर औरैया हाइवे पर कुंभी दुग्ध फैक्ट्री के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है जबकि मृतकों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक कानपुर से औरैया की ओर जा रही होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और कानपुर की ओर आ रही एक अन्य कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जहां मौजूद चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि शेष दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी हिमांशु केसरवानी और रवि के रूप में हुई है।जबकि घायलों में श्रेष्ठ केसरवानी निवासी प्रीतम नगर प्रयागराज और गौरव चौक प्रयागराज शामिल हैं।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: ग्राम ऊमरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं का हुआ निस्तारण

 

Related Articles

AD
Back to top button