कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में अंकेक्षक का पारिश्रमिक1 के स्थान पर 14 रुपये संशोधित- ठाकुर प्रसाद यादव शिक्षक नेता

मूल्यांकन कार्य में सक्रिय शिक्षकों के बीच पहुंचे शर्मा गुट के नेता

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रांतीय संरक्षक ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा है कि मूल्यांकन केदो पर उत्तर पुस्तिकाओं के अंकेक्षण कार्य के लिए मिलने वाला पारिश्रमिक 1 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर अब 14 रुपये संशोधित कर दिया गया है और शासनादेश के माध्यम से परिषद कार्यालय को निर्देश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शर्मा अच्छा की ओर से सार्थक पहल की गई थी। ज्ञातव्य है कि श्री यादव जनपद कानपुर देहात के बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कर रहे अकबरपुर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी केंटो पर मूल्यांकन में शामिल शिक्षकों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा की प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को वित्त विभाग के शासनादेश के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना में शामिल करना अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक निर्णय है संगठन इसकी प्रशंसा करता है।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष समरजीत सिंह जिला ऑडिटर डॉ रोशन सिंह के अतिरिक्त प्रधानाचार्य भारत सिंह,संगठन के जिला संरक्षक महेश कुमार दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत,दो घायल

Related Articles

AD
Back to top button