कानपुर देहात: डेरापुर में युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कानपुर देहात: डेरापुर क्षेत्र में एक युवती ने देवेंद्र शरण उर्फ भुर्रे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले उसका मोबाइल नंबर लिया और बाद में फोन पर बातचीत के दौरान पति के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का भरोसा दिया। इसी दौरान उसने बीपी की दवा बनवाने के बहाने उसे डेरापुर बुलाया।
पीड़िता ने बताया कि 24 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे डेरापुर बुलाया और दवा बनवाने के बाद करीब दोपहर 2 बजे अपने घर, जो तहसील के सामने स्थित है, ले गया। वहां आरोपी ने अपनी मां के पास बैठने को कहा और फिर कमरे में भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: महिलाओं को कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।



