उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सत्र के प्रथम दिन नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें पाकर खिले बच्चों के चेहरे

सरवन खेड़ा विकासखंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर रोशनाई में सत्र के आरंभ के साथ कक्षा एक में प्रवेश पाने वाले बच्चों का खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया और पहले ही दिन नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक के वितरित की

Story Highlights
  • स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता रैली भी निकाली गई

कानपूर देहात। सरवन खेड़ा विकासखंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर रोशनाई में सत्र के आरंभ के साथ कक्षा एक में प्रवेश पाने वाले बच्चों का खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया और पहले ही दिन नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक के वितरित की। विद्यालय में पहले दिन नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए बीईओ ने कहा कि नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक बच्चों के साथ साथ शिक्षकों की पाठ योजना बनाने में भी सहायक रहेगी। पुस्तकों के आने के साथ सत्र के प्रथम दिन से ही शिक्षक पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा कराएं साथ ही यह सुनिश्चित करें विद्यालयों से ड्रॉपआउट कम हो। प्रभारी जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पुस्तकों में दिए क्यू आर कोड के माध्यम से स्कैन कर शिक्षक दीक्षा एप के माध्यम से रुचि पूर्ण शिक्षण करा सकते हैं। अभिभावकों की यह जिम्मेदारी है कि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है सुविधाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचे।

जरूरी नहीं कि रोशनी चिरागों से ही हो शिक्षा से भी घर रोशन होते हैं। इसके पूर्व स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों से बचाव की जागरूकता रैली निकाली गई। नोडल एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने संचारी रोगों से बचाव की शपथ उपस्थित ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों को दिलाई। बच्चों ने जादू के शो का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुसुमलता यादव ने किया। इस दौरान डीसी देवेश धर दुबे, एसआरजी संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, एआरपी अग्नीश कुमार, अंकित मिश्रा, ऋषभ बाजपेई, महेंद्र कटियार, माधुरी सचान, शशि प्रभा, बीना दीक्षित, नवनीत सचान, अंजलि, सुनीता, मधु, मनोज, हेमलता बाजपेई, साधना शंखवार, सीमा द्विवेदी, अर्चना सचान, अरविंद सिंह, मिथलेश यादव, आरती खरे, इरम हामिद, पूनम सिंह, शिखा सिंह, बैजलाल आदि उपस्थित रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button