कानपुर देहात: पुखरायां में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ट्रक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना मंडी मोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई।मृतक की पहचान सट्टी थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय महिपाल सिंह के रूप में हुई है।गुरुवार दोपहर वह मंडी मोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट खंबा नंबर 1288 के 29 से 31 के मध्य रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।इसी दौरान वह लखनऊ से झांसी की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।परिजनों के मुताबिक मृतक महिपाल सिंह दिव्यांग थे।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



