पुखरायां में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में दलेलनगर के पास नेशनल हाइवे पर बीती सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी

- पीड़िता परिवार को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
- विदाई देने पहुंचे जीतेंद्र संखवार,संजय सचान
भोगनीपुर।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में दलेलनगर के पास नेशनल हाइवे पर बीती सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी।मृतक की पहचान हरिशंकर संखवार के 25 वर्षीय पुत्र रोहित उर्फ कन्हैया के रूप में हुई थी।मृतक रोहित उर्फ कन्हैया बहुजन समाज पार्टी के पूर्व भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुज्जर के चचेरे भाई थे।वह दलेलनगर में सड़क किनारे पान मसाला की गुमटी रखकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।सोमवार दोपहर करीब दो बजे दुकान का सामान लेकर वापस लौटते समय वह सड़क पार कर रहे थे कि उसी समय एक तेज रप्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कन्हैया की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।मृतक चार भाई थे।जिनमें एक भाई कल्लू की भी पिछले वर्ष एक हादसे में मौत हो गई थी।अभी परिवार शोक से उबर नहीं पाया था कि सोमवार को एक और पुत्र ने परिवार का साथ छोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।मंगलवार को परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी निर्मल गौतम,विधानसभा अध्यक्ष जवाहर संखवार,विधानसभा अध्यक्ष घाटमपुर सुरेन्द्र संखवार,अनवार बाबूजी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर रनियां युवराज सिंह,सेक्टर अध्यक्ष आकाश गौतम,विवेक दोहरे,रामाधार संखवार,विपिन भारतीय,साजेब अहमद,कुमार गौरव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने मृत आत्मा को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी एवं शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।



