कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के रसूलाबाद में मौत की रफ्तार: अनाज लदी पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत

हादसे के बाद भीड़ का फायदा उठाकर चालक हुआ फरार।

कानपुर देहात के रसूलाबाद बेला मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनाज से लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में वृद्ध की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हवा से बातें कर रही पिकअप ने ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रसूलाबाद बेला मार्ग पर दोपहर करीब 1 बजे अनाज से ओवरलोड एक पिकअप बेहद तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान मटेरा निवासी राम सिंह यादव पुत्र विश्राम सिंह अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। राम सिंह रसूलाबाद की एक मील में कार्यरत थे। पिकअप ने उनकी बाइक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी तत्काल मौत हो गई।

अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुँचाया। वहां मौजूद डॉ. दिलदार हाशमी ने परीक्षण के बाद राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली पिकअप को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करवा दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


ये भी पढे-  कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बरौर में किया पैदल मार्च


 

Related Articles

AD
Back to top button