कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय लोक अदालत: कानपुर देहात जिलाधिकारी ने आपसी सहमति से निपटाए वर्षों पुराने विवाद

आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मौके पर ही खत्म हुए सालों पुराने विवाद।

कानपुर देहात। आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा विभिन्न वादों की सुनवाई करते हुए उनका निस्तारण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी न्यायालय में आए प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का आपसी सहमति के आधार पर समाधान कराया गया, जिससे संबंधित पक्षों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सका। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया गया। इससे लोगों को लंबे समय से लंबित विवादों से राहत मिली और न्यायालयों में अनावश्यक लंबित मामलों को कम करने में भी सहायता मिली। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को शीघ्र, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने से न केवल न्यायिक प्रक्रिया सरल होती है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण भी बना रहता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण कराते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात के रसूलाबाद में मौत की रफ्तार: अनाज लदी पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत


 

Related Articles

AD
Back to top button