कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में मामूली विवाद में पिता पुत्र पर फावड़े से हमला,हालत गंभीर

चार के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे में गुरुवार सुबह मामूली विवाद में पड़ोसियों ने पिता पुत्र पर फावड़ा से हमला कर दिया।इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिकंदरा कस्बे के गांधी नगर निवासी पीड़ित तौफीक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे पड़ोस के सादिक,जाहिद,शबनम व उनका दामाद सलमान उसकी जगह पर जबरन गड्ढा खोद रहे थे।आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों से उसके साथ फावड़े से मारपीट कर दी।इतना ही नहीं आरोपियों ने पास में खेल रहे उसके 9 वर्ष के पुत्र अहमद रजा पर फावड़े से हमला कर दिया।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।


ये भी पढे-  गरीबों को छत और स्वास्थ्य सुरक्षा देश की बड़ी ताकत: अशोक राजपूत


 

Related Articles

AD
Back to top button