कंचौसी नहर पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से चार दुकानें जलकर राख
कानपुर देहात के कंचौसी नहर पुल के पास सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं।घटना से दुकानदारों को करीब 10 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया

- 10 लाख रुपए का नुकसान
- लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन
कंचौसी।कानपुर देहात के कंचौसी नहर पुल के पास सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं।घटना से दुकानदारों को करीब 10 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।जानकारी के मुताबिक कंचौसी नहर पुल के समीप मोहम्मद समीर,मोहित कुमार,मुकेश और सुभाषचंद्र की दुकानें स्थित थीं।सोमवार सुबह जब लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी।स्थानीय लोगों ने अपने संसाधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल देवराज मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।लेखपाल नेे विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी ली है।हालांकि विभाग ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना से इनकार किया है।आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



