कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी,चाचा भतीजी घायल

भतीजी गंभीर,भेजा गया कानपुर, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली कल्याणपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में चाचा भतीजी घायल हो गए।हादसा बाघपुर गांव के पास हुआ।विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से बाइक सवार चाचा भतीजी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए।

हादसे में भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक मसवानपुर कल्याणपुर कानपुर नगर निवासी 45 वर्षीय रामदत्त प्रजापति अपनी भतीजी सोनी पत्नी ओमेंद्र के साथ बुधवार शाम करीब 7.30 बजे रूरा स्थित अपनी बहन सीता के घर से लौट रहे थे।वे मलमास महीने के पुआ देने गए थे।

शिवली कल्याणपुर मार्ग पर बाघपुर के पास सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी उनकी आंखों में पड़ी जिससे वह बाइक का संतुलन खो बैठे और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी।घटना में चाचा को मामूली चोटें आईं जबकि भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचाया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात चाचा रामदत्त को घर भेज दिया जबकि भतीजी सोनी की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढ़ें 


 

Related Articles

AD
Back to top button