कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा पहुंचे मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जिताने का मंत्र

मायावती के निर्देश पर सिकंदरा के बदापुरवा पहुंचे मुख्य जोन इंचार्ज, बूथ कमेटियों को किया सक्रिय

कानपुर देहात: सिकंदरा विधानसभा-207 के अंतर्गत सेक्टर कटरा संख्या 21 के बूथ गहिलापुर बदापुरवा में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में बदापुरवा के दो अलग-अलग बूथों के संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार उपस्थित रहे। उनके साथ भाईचारा के जिला संयोजक उदय पाल पाल व नरेंद्र बाबू गौतम, पूर्व विधानसभा प्रभारी अरुण कटियार, विधानसभा प्रभारी आसाराम भारती और पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोनू खान ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ कमेटियों को और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन और समन्वय विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार, विधानसभा महासचिव गौरव बाबू और विधानसभा कोषाध्यक्ष दशरथ दोहरे द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ बीएसपी कार्यकर्ता प्रेम नारायण कुशवाहा, सेक्टर अध्यक्ष कटरा सुरेंद्र कुमार, सेक्टर अध्यक्ष दिलवल खानपुर सुभाष बाबू, मेवालाल आजाद, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार और छोटेलाल सहित जगदीशपुर के मानसिंह, श्री नारायण पाल, रामबाबू कुशवाहा, वीर सिंह पाल, मोहर सिंह पाल और योगेंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा रणजीत सिंह कुशवाहा, भगवान दिन कुशवाहा, शिव कुमार पाल, कमल सिंह पाल, ननके कुशवाहा, सियाराम, कैलाश सिंह, ज्ञान सिंह, रामबाबू, उमाशंकर, कमल, मनोज कुमार, रामसेवक पाल, कैलाश नाथ पाल और राम सजीवन पाल सहित गांव के तमाम गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लेकर संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।


ये भी पढ़े- बूथ स्तर पर जितनी मजबूती होगी, बसपा का प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा: जीतेन्द्र संखवार  


Related Articles

AD
Back to top button