कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में अलग-अलग मामलों में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में मुखबिर सूचना पर छापेमारी; गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर यमुना प्रसाद के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के कुशल निर्देशन में की गई है।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान शिवली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर लखोठिया निवासी राघव तिवारी,रतनपुर निवासी चंद्रपाल सिंह तथा वार्ड नंबर 2 तुलसीनगर रसूलाबाद निवासी कुन्नू के रूप में हुई है।सभी आरोपी विभिन्न मुकदमों में वांछित थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाबजूद लगातार फरार चल रहे थे।

पुलिस टीम इनकी तलाश में जुटी हुई थी।सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि विधिक कार्यवाही के पश्चात सभी को न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार यह अभियान जारी रहेगा।

 


ये भी पढे-  अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में


 

Related Articles

AD
Back to top button