गोरखपुर

महिला ने रची खुद के अपहरण की साजिश, सच्‍चाई जानकर चौंक गई पुलिस

महिला का अपने देवर से प्रेम संबंध को लेकर स्वजन ने विरोध किया था और देवर को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने सुबह 112 नंबर पर महिला ने फोन करके बताया कि उसके पति ने उसका अपहरण करके उसे बंधक बना लिया है।

गोरखपुर,अमन यात्रा : सहजनवां नगर पंचायत में किराये पर  कमरा लेकर रहने वाली एक महिला ने यूपी 112 खुद के अपहरण की झूठी सूचना दे दी। उसने पति पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया। बाद में महिला जगतबेला से बरामद हुई तो सारी सच्‍चाई खुलकर सभी के सामने आ गई। महिला ने बताया है कि उसका उसके देवर से प्रेम संबंध है।

जानकारी के मुताबिक महिला का अपने देवर से प्रेम संबंध को लेकर स्वजन ने विरोध किया था और देवर को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने सुबह 112 नंबर पर महिला ने फोन करके बताया कि उसके पति ने उसका अपहरण करके उसे बंधक बना लिया है। सहजनवां थाना पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला जगतबेला में है।

देवर से महिला का है प्रेम का संबंध

पति के सामने पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो देवर से प्रेम संबंध की बात खुल गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला का देवर से प्रेम सम्बंध और स्वजनों के तरफ से सम्पति से बेदखल करने की धमकी पर झूठी अपहरण की साजिश रची गई थी। समझौता के आधार पर महिला को पति के हवाले कर दिया गया।

टेस्ट में कम नंबर आने पर मां ने पीटा तो बेटी ने बुला ली पुलिस

जंगल कौडिय़ा : टेस्ट में कम नंबर आने पर एक महिला ने अपने बेटी की पिटाई की तो उसने पुलिस बुला ली। पीपीगंज थाना क्षेत्र के 12वीं में पढऩे वाली एक छात्रा का टेस्ट का परिणाम आया। इसमें कम नंबर आने पर उसकी मां ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज छात्रा ने यूपी 112 पर इसकी सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को थाने लेते आई। उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी ने बताया कि मां-बेटी को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button