कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ज्योति हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कामयाबी, जाल बिछाकर ऐसे पकड़ा गया मुख्य आरोपी मिलन

वारदात छुपाने के लिए पिता और रिश्तेदारों की मदद से शव सेंगुर नदी में फेंका।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां लोकलाज और पकड़े जाने के डर से एक कलयुगी भाई ने अपनी ही सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 12 जून 2026 को मंगलपुर थाने में ज्योति नाम की युवती की हत्या कर शव को सेंगुर नदी में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब तफ्तीश शुरू की, तो रिश्तों को शर्मसार करने वाली खौफनाक सच्चाई सामने आई। गिरफ्तार अभियुक्त मिलन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई बाहर मजदूरी करता था, जिसके चलते उसके अपनी भाभी रेखा देवी के साथ अवैध संबंध बन गए थे।

जुर्म छुपाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

5 जून की शाम जब माता-पिता घर से बाहर एक रिश्तेदारी में गए थे, तब मिलन और उसकी भाभी घर पर अकेले थे। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में उसकी छोटी बहन ज्योति ने देख लिया और वह चिल्लाने लगी। राज खुलने के डर से मिलन और उसकी भाभी ने मिलकर धारदार चाकू से ज्योति की निर्मम हत्या कर दी। हद तो तब हो गई जब इस पाप को छुपाने के लिए मिलन ने अपने पिता मान सिंह और रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को दरी में लपेटा और कार से ले जाकर सेंगुर नदी में फेंक दिया।

घेराबंदी कर हत्यारा भाई गिरफ्तार

8 जून को जब पुलिस को नदी से शव बरामद हुआ, तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर औरंगाबाद मोड़, मंगलपुर-झींझक मार्ग पर बाबा मजार के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी मिलन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अवनीश यादव, कांस्टेबल अभय प्रताप, रवेन्द्र और महिला कांस्टेबल दीक्षा शामिल रहीं।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: मंगलपुर में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर में चारपाई पर मिला शव


Related Articles

AD
Back to top button