कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में मुहर्रम पर निकले ताजिये, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक

अखाड़े के कलाकारों ने लाठी और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतबों का किया प्रदर्शन।

डेरापुर कस्बे में मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में पारंपरिक श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिये निकाले। विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजियों के साथ युवाओं ने मातमपुर्सी की, जबकि अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक खेलों और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

मोहल्ला अंसारान से तनवीर अकदस, मोहल्ला पठानान से नदीम खां और जावेद खां तथा मोहल्ला मिरधान से मुकीद अहमद, जसीम अहमद, इलियास अहमद, सभासद लल्लू खां और बन्ने समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में ताजिये निकाले गए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ डेरापुर-रसधान मार्ग स्थित कर्बला पहुंचा, जहां फातिहा और दुआ के बाद ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मुहर्रम के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवारबाजी और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: पात्रता के बाद भी नहीं मिला पक्का मकान, तीन बच्चों के साथ खुली छत के नीचे रहने को मजबूर बेबस मां


 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button