कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने घर में घुसकर पीड़ित की पत्नी को लहूलुहान कर दिया था।

कानपुर देहात में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बरौर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

यह मामला 21 जून 2026 का है, जब बरौर थाना क्षेत्र के थनवापुर निवासी किशन कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि विपक्षी ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी विनीता देवी उर्फ गुड्डन देवी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थाना बरौर पुलिस टीम ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए थनवापुर से जगम्मनपुर जाने वाली रोड से दुर्जनपुरवा की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग से नामजद वांछित अभियुक्त अभिनेश (26 वर्ष) पुत्र कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी आशीष और महिला आरक्षी मनीषा सोनकर शामिल रहीं। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।


ये भी पढे-  सफल स्टार्टअप के लिए सिर्फ कैपिटल नहीं, ‘कंज्यूमर सैटिस्फैक्शन’ भी जरूरी: पुखरायां इग्नू केंद्र पर हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन


Related Articles

AD
Back to top button