उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद : पत‍ि की मौत के बाद भाभी को हसीन सपने द‍िखाने लगा देवर, झांसा देकर लूट ली आबरू

निकाह का सब्जबाग दिखाकर देवर ने महिला की आबरू लूट ली। श‍िकायत ससुराल‍ियों से की गई तो वे आरोप‍ित का ही पक्ष लेने लगे। इससे आहत मह‍िला ने पुलिस में श‍िकायत की है। एसएसपी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश द‍िए हैं।

 

मुरादाबाद,अमन यात्रा : पत‍ि की मौत के बाद मह‍िला पर व‍िपदा का पहाड़ टूट पड़ा। इस बीच ससुराल‍ियों ने उसके आंसुओं को पोंछते हुए देेेेवर के साथ न‍िकाह कराने की शर्त रख दी। इसके बाद भाभी के नजदीक आए देवर ने उसे हसीन सपने द‍िखाने शुरू कर द‍िए। न‍िकाह का वादा भी क‍िया। कई बार भाभी के साथ संबंध भी बनाए। इसके बाद मह‍िला को घर से न‍िकाल द‍िया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोप‍ितों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश द‍िए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांठ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक तीन साल पहले उसका निकाह हुआ। वह डेढ़ साल के एक बच्चे की वह मां है। कुछ माह पहले पति की मौत हो गई। तब ससुरालियों ने पति के हिस्से की भूमि महिला के नाम बैनामा कराने का अश्वासन दिया। कहा कि देवर संग निकाह करा देंगे। इसके बाद महिला ससुराल में ही रहने लगी। इस बीच देवर ने प्रेमजाल में फांस कर उससे दुष्कर्म किया। आश्वासन दिया कि वह वह व‍िधवा भाभी संग निकाह कर लेगा। इकलौते बेटे की भविष्य की चिंता व खुद की उलझी जिंदगी के कारण महिला देवर के बहकावे में आ गई। इसके बाद देवर ने कई बार दुष्कर्म किया। फिर वह निकाह से मुकर गया। तब महिला ने शिकायत ससुरालियों से की। ससुराली आरोपित के पाले में खड़े हो गए। सभी ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने आरोपित देवर, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button