उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गुजराई में सुनसान घर में मिला तीन दिन पुराना फांसी पर लटका शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

गजनेर।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गुजराई गांव में एक मजदूर का तीन दिन पुराना शव उसके सुनसान घर में पंखे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान 50 वर्षीय रंजीत उर्फ निक्कू के रूप में हुई है।सोमवार को उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाज़ा अंदर से बंद मिला।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई।घर के अंदर रंजीत का शव पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।शव बुरी तरह सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।मृतक के भाई बबलू सिंह ने बताया कि रंजीत नबीपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और कभी कभी ट्रक भी चलाता था।उसकी शादी करीब 25 वर्ष पूर्व हमीरपुर के पचकुरा टेडा गांव में हुई थी।लगभग 15 साल पहले उसकी पत्नी नीलम अपने तीन बच्चों के साथ मायके चली गई थी जिसके बाद से वह वहीं रह रही थी।रंजीत घर में अकेला रहता था।गजनेर थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button