इग्नू में न्यू प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 -डॉ अनिल कुमार मिश्रा
पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू द्वारा जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को 16 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है। डॉ सिंह ने कहा कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि माननीय कुलपति प्रो.उमा कांजी लाल द्वारा विद्यार्थियों की मांग पर प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक तथा पुनः पंजीकरण की तिथि भी 16 अगस्त तक बढ़ाई गई है। साथ ही कहा कि दूरस्थ शिक्षा का ऐसा विश्वविद्यालय है जो विद्यार्थियों एवं बाजार की मांग के अनुसार कोर्स को तैयार करता है जिससे विद्यार्थियों के स्किल का सही रूप से प्रयोग किया जा सके। डॉ मिश्रा ने कहा कि इग्नू के कोर्स में प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर सबसे पहले एबीसी आईडी को जनरेट करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा तत्पश्चात अपना एड्रेस आदि को फिल करके एकेडमिक डॉक्यूमेंट सिग्नेचर अपलोड कर अंत में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भरनी होगी।
डॉ अनामिका सिन्हा ने कहा कि इग्नू में प्रवेश लेने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं। साथ ही कोई भी विद्यार्थी यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक साथ दो कोर्स कर सकता है।
डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि हमारे अध्ययन केंद्र 27211 में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम,बीए ऑनर्स, बीबीए, परास्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, डिप्लोमा कोर्स में ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, आपदा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, बाल्यावस्था देखभाल शिक्षा में डिप्लोमा, पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कोर्स में भोजन एवं पोषण में प्रमाण पत्र, मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र आदि कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट अथवा अध्ययन केंद्र के कार्यालय में संपर्क करें।



