कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां सीएचसी में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल परिसर में किया हंगामा

कानपुर देहात: जनपद के पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान माँचा गांव निवासी 76 वर्षीय रमेशचंद्र के रूप में हुई है।परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थित को नियंत्रित किया।माँचा गांव निवासी रमेशचंद मंगलवार दोपहर बीमारी की स्थित में पुखरायां सीएचसी पहुंचे थे।उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लिया था।परंतु इलाज के दौरान उनकी स्थित गंभीर हो गई।उन्हें तत्काल इमर्जेंसी कक्ष में ले जाया गया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझा कर परिजनों को शांत कराया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।डॉक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर रमेशचंद्र अस्पताल में अकेले इलाज कराने आए थे।उनका बीपी समेत अन्य जांच कराई गई।बीपी कम होने पर उनको एक इंजेक्शन लगाकर रुकने को कहा गया।कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।जिसके बाद पूरा प्रयास किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: आईआईटी कानपुर की टीम ने लिए मिट्टी तथा पानी के 47 नमूने


 

Related Articles

AD
Back to top button