कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फर्जी बीएसए बनकर स्कूल में घुसा जालौन का शातिर: कानपुर देहात के गजनेर में मेज की रैक से उड़ाए थे 25 हजार, पुलिस ने दबोचा

मान्यता चेक करने के नाम पर प्रधानाध्यापिका को धमकाकर की थी टप्पेबाजी, अखबार में फोटो देखकर समझौता करने पहुंचा था आरोपी

कानपुर देहात। जनपद में kanpur dehat gajner fake bsa officer arrest के मामले में थाना गजनेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नबीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में खुद को बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा अफसर बताकर धमकाने और नकदी उड़ाने वाले शातिर जालसाज को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी खुद को बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ से आया अधिकारी बताकर मान्यता संबंधी अभिलेखों की जांच के नाम पर रौब झाड़ रहा था।

जांच के बहाने स्कूल में घुसकर उड़ाई थी नकदी

थाना क्षेत्र के नबीपुर स्थित आरपीएस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्यामा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात युवक ने खुद को बीएसए अधिकारी बताया और मान्यता संबंधी दस्तावेज तलब किए। कार्यालय में बातचीत के दौरान जब प्रधानाध्यापिका फोन पर किसी से बात करने लगीं, तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मेज की रैक में रखे 25,500 रुपये निकालकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

kanpur dehat gajner fake bsa officer arrest और पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

घटना के अनावरण में जुटी गजनेर पुलिस ने 17 सितंबर को मुखबिर की सटीक सूचना पर आरपीएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शोभित द्विवेदी पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम बीबीना, थाना कदौरा, जनपद जालौन (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह ससुराल आया हुआ था और 14 सितंबर को टीवीएस रोनिन बाइक से स्कूल पहुंचा था। उसने बताया कि चोरी किए गए रुपयों में से 23 हजार रुपये वह खर्च कर चुका है, जबकि बचे हुए 2,500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।

अखबार में फोटो देख समझौते के लिए पहुंचा था शातिर

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अखबारों में अपने सीसीटीवी फुटेज और फोटो छपे देखकर वह डर गया था। वह प्रधानाध्यापिका से मिलकर मामला रफा-दफा करने और समझौता करने की फिराक में स्कूल के आसपास खड़ा था, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की है। उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी हरगोविंद सिंह, आरक्षी इंद्रजीत सिंह व युवराज प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।


ये भी पढे – कानपुर देहात में घर से अनाज और नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश में जुटी रसूलाबाद पुलिस


Related Articles

AD
Back to top button