कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: सीओ लाइन ने किया शस्त्रागार का निरीक्षण, जवानों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास
पुलिस लाइन में भीड़ नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात की पुलिस लाइन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) लाइन विनय कुमार सिंह ने शस्त्रागार और स्टोर रूम का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों व उपकरणों के रख-रखाव का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन में जवानों को बलवा ड्रिल (Riot Drill) का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, आपात परिस्थितियों से निपटने, दंगा निरोधक उपकरणों के सही इस्तेमाल और न्यूनतम बल प्रयोग के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक दक्षता को बढ़ाना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार रखना है।



