कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शादी का झांसा देकर बालिका का शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार: शिवली पुलिस ने मैवैया से दबोचा, धारा 69 BNS में कार्रवाई

महिला अपराधों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, मझियार निवासी हरिमोहन सिंह राजपूत को मुखबिर की सूचना पर भेजा गया जेल

कानपुर देहात। जनपद में महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। shivli police arrested accused harimohan singh के तहत पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

तहरीर पर दर्ज हुआ था संगीन धाराओं में मामला

थाना शिवली क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को थाने में नामजद तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अभियुक्त हरिमोहन सिंह राजपूत पुत्र महेश निवासी ग्राम मझियार, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 344/2026 धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत किया। घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

मैवैया गांव से घेराबंदी कर दबोचा गया अभियुक्त

थाना शिवली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर वांछित अपराधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी की और 15 अक्टूबर 2026 को वांछित अभियुक्त हरिमोहन सिंह राजपूत (उम्र 28 वर्ष) को ग्राम मैवैया थाना क्षेत्र शिवली से गिरफ्तार कर लिया। shivli police arrested accused harimohan singh की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल 820 ओमवीर शामिल रहे।


ये भी पढे- नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार: भोगनीपुर पुलिस ने बढौली मोड़ के पास घेराबंदी कर दबोचा, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई


Related Articles

AD
Back to top button