कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: कानपुर देहात से 16 पुलिस निरीक्षकों का एकमुश्त तबादला, देखें पूरी लिस्ट

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक ही जिले में 3 साल पूरे करने वाले निरीक्षकों पर एक्शन।

Story Highlights
  • डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जारी किए आदेश, चुनाव आयोग की गाइडलाइन का हुआ पालन।
  • कानपुर देहात से औरैया, इटावा, कन्नौज और फतेहगढ़ भेजे गए 16 पुलिस अधिकारी।
कानपुर देहात: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए कानपुर देहात में तैनात 16 पुलिस निरीक्षकों (नागरिक पुलिस) का एकमुश्त गैर-जनपद तबादला कर दिया गया है।
कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) यमुना प्रसाद द्वारा सोमवार (16 नवंबर 2026) को यह तबादला आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना (उ०प्र० लखनऊ) के उस निर्देश के अनुपालन में की गई है, जिसमें 31 मई 2027 तक एक ही जिले में 3 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले अधिकारियों को स्थानांतरित करने का प्रावधान है। परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के बाद इन सभी 16 निरीक्षकों को कानपुर देहात से परिक्षेत्र के अन्य जिलों में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
कानपुर देहात से स्थानांतरित हुए निरीक्षकों की पूरी सूची और नई तैनाती:
  1. विनोद कुमार (मूल जनपद: हरदोई) – कानपुर देहात से औरैया स्थानांतरित।
  2. जर्नादन प्रताप सिंह (मूल जनपद: बांदा) – कानपुर देहात से इटावा स्थानांतरित।
  3. प्रवीण कुमार यादव (मूल जनपद: मैनपुरी) – कानपुर देहात से औरैया स्थानांतरित।
  4. अखिलेश कुमार जायसवाल (मूल जनपद: मिर्जापुर) – कानपुर देहात से कन्नौज स्थानांतरित।
  5. रामगोविन्द मिश्रा (मूल जनपद: मिर्जापुर) – कानपुर देहात से फतेहगढ़ स्थानांतरित।
  6. राकेश कुमार (मूल जनपद: रायबरेली) – कानपुर देहात से फतेहगढ़ स्थानांतरित।
  7. देवेन्द्र कुमार (मूल जनपद: जौनपुर) – कानपुर देहात से फतेहगढ़ स्थानांतरित।
  8. आदेशचन्द्र (मूल जनपद: मैनपुरी) – कानपुर देहात से औरैया स्थानांतरित।
  9. हरमीत सिंह (मूल जनपद: प्रतापगढ़) – कानपुर देहात से फतेहगढ़ स्थानांतरित।
  10. संजेश कुमार (मूल जनपद: सुल्तानपुर) – कानपुर देहात से इटावा स्थानांतरित।
  11. अब्दुल कलाम (मूल जनपद: प्रतापगढ़) – कानपुर देहात से औरैया स्थानांतरित।
  12. अमरेन्द्र बहादुर सिंह (मूल जनपद: रायबरेली) – कानपुर देहात से इटावा स्थानांतरित।
  13. सीमा सिंह (मूल जनपद: रायबरेली) – कानपुर देहात से कन्नौज स्थानांतरित।
  14. देवेन्द्र विक्रम (मूल जनपद: संत कबीर नगर) – कानपुर देहात से कन्नौज स्थानांतरित।
  15. शिवनारायण सिंह (मूल जनपद: फतेहपुर) – कानपुर देहात से इटावा स्थानांतरित।
  16. सतीश कुमार सिंह (मूल जनपद: सीवान, बिहार) – कानपुर देहात से इटावा स्थानांतरित।
स्थानांतरित किए गए सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती जनपद में जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों के बाद अब कानपुर देहात में भी जल्द ही अन्य जिलों से नए निरीक्षकों की आमद होने की संभावना है।

Related Articles

AD
Back to top button