कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

24 नवंबर को कानपुर देहात आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मूसानगर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंगलवार दोपहर 1:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मूसानगर स्थित अखंड परमधाम आश्रम पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री।

Story Highlights
  • साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में करेंगे शिरकत, स्थानीय योजनाओं का भी करेंगे निरीक्षण।
कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को जनपद कानपुर देहात और जालौन (उरई) के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, वे दोपहर में कानपुर देहात के मूसानगर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:20 बजे पुलिस लाइन उरई (जालौन) पहुंचेंगे। वहां 11:30 बजे होटल जागृति रायल में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सुपुत्री के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे निरीक्षण भवन, उरई में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संवाद करने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
जालौन से दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे मूसानगर (कानपुर देहात) में अखंड परमधाम आश्रम के निकट बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां 1:45 बजे स्टाफ कार से अखंड परमधाम आश्रम पहुंचकर साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे स्थानीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम समापन के बाद दोपहर 2:55 बजे मूसानगर हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button