कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में इमली की गुठली गले में फंसने से किशोरी की बिगड़ी हालत,भेजा गया जिला अस्पताल
किशोरी को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुखरायां। कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के बरौली गांव में मंगलवार शाम एक किशोरी के गले में इमली की गुठली फंस जाने से उसकी हालत बिगड़ गई।किशोरी को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बरौली गांव निवासी प्यारे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उसकी पुत्री साजिया की इमली खाते समय इमली की गुठली अचानक उसके गले में फंस गई।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने साजिया की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



