कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
जनसुनवाई: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की।

कानपुर देहात। आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की। इस दौरान, उन्होंने आए हुए पीड़ितों और फरियादियों से विस्तारपूर्वक बात की और उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करें।



