कानपुर देहात में मिशन शक्ति के तहत महिला संबंधी मामले की पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की है

- राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक गिरफ्तार,की गई कार्यवाही
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की है।आरोपी की पहचान हंसपुर निवासी रामनरेश के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामनरेश राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध धारा 296 B के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।मिशन शक्ति अभियान के तहत संपूर्ण जनपद में इस तरह की कार्यवाही को लगातार अंजाम दिया जा रहा है ताकि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



