कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को डीएफसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

- पुलिस शिनाख्त में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को डीएफसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।घटना मंगलपुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हुई जब युवक रेलवे लाइन पार रहा था।उसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और झींझक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोशल मीडिया के सहारे शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।वहीं अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने लोगों से मदद की अपील की है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।



