भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो देशी तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद

पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नव वर्ष पर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को दो देशी अवैध तमंचा मय तीन जिंदा कारतूस समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अहरौली शेख निवासी हनीफ व पिलखिनी निवासी बबलू के रूप में हुई है।आरोपी हनीफ के कब्जे से एक देशी अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है तथा उसे माचा रोड पर अंग्रेजी शराब ठेका के आगे राजू सचान के ट्यूबबेल के पास गिरफ्तार किया गया .
वहीं आरोपी बबलू के कब्जे से एक देशी अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए और उसे देवीपुर चौकी क्षेत्र के मलासा रोड से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में 48 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार



