उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,युवक गंभीर

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

Story Highlights
  • भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान गोखापरवा निवासी विजय बहादुर द्विवेदी के पुत्र अशोक द्विवेदी के रूप में हुई है।वह अपनी बाइक से कन्नौज स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।शहबाजपुर नहर पुल पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया गया।जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही अशोक के परिजन मौके पर पहुंच गए।फिलहाल अशोक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button