औरैया पुलिस का बड़ा एक्शन: पॉक्सो एक्ट में ओयो होटल मैनेजर सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
दिबियापुर थाने में पंजीकृत गंभीर मामले में मिली सफलता, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दिबियापुर जनपद औरैया पर पंजीकृत मु0अ0स0 676/2025 धारा 676/25 धारा 75/137(2)/87 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट व 14 सराय अधि0 के अंतर्गत अभियुक्त- रवीश कुमार व विवेक कुमार को मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण रवीश कुमार पुत्र असर्फी लाल निवासी ग्राम खानपुर थाना फफूँद जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष व विवेक कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम भटोली थाना रूरा जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष हाल पता होटल मैनेजर पी0के0 मेन्सन ओयो होटल दिबियापुर जनपद औरैया हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी मय हमराही थाना दिबियापुर, उ0 नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता थाना दिबियापुर औरैया, का0 रामू मौर्या थाना दिबियापुर औरैया रहें।
ये भी पढ़े- बिखरते परिवारों को मिला ‘नई किरण’: एसपी के नेतृत्व में 6 जोड़े खुशी-खुशी फिर साथ



