कानपुर देहात पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 29 लोगों पर की कार्रवाई, एक वांछित अपराधी गिरफ्तार
यह कार्रवाई विभिन्न थानों द्वारा की गई, जिसमें सर्वाधिक 8 व्यक्तियों का चालान थाना शिवली द्वारा किया गया।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, 2 नवंबर 2025 को जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत, थाना राजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुकदमा संख्या 99/2025 में वांछित अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ उदय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। सुखविन्दर सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 3(5), और 123 के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए। दण्ड प्रक्रिया संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कुल 29 व्यक्तियों का चालान किया गया। यह कार्रवाई विभिन्न थानों द्वारा की गई, जिसमें सर्वाधिक 8 व्यक्तियों का चालान थाना शिवली द्वारा किया गया।



