कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात- नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार: बरौर पुलिस ने सैदलीपुर से दबोचा

कानपुर देहात में महिला अपराधों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त को भेजा गया जेल

कानपुर देहात: बरौर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 28 जुलाई 2026 को थाना बरौर पर वादिनी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके गृह गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

21 वर्षीय अभियुक्त परीक्षित कुमार पुत्र पुत्तु उर्फ ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम सैदलीपुर, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात का रहने वाला है।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के खिलाफ थाना बरौर में मु.अ.सं. 64/2026 धारा 65(1), 351(3), 127 बीएनएस (BNS) एवं 5(J)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, कांस्टेबल अभिनंदन और महिला कांस्टेबल प्रीति शामिल रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: मूसानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 25 जुलाई की ऑटो लूट का सफल अनावरण, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button