उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

सूबे के परिषदीय विद्यालयों में नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी किया है।

Story Highlights
  • शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक चलेगा, ग्रीष्मावकाश 20 मई से होगा
  • जारी परिषदीय अवकाश तालिका में 32 दिन का अवकाश प्रदर्शित
  • 24 दिन वास्तविक अवकाश का ही उपभोग कर सकेंगे छात्र और शिक्षक
  • 4 अवकाश में रविवार और 4 दिन राष्ट्रीय त्यौहार में खुलेगा स्कूल

लखनऊ/ कानपुर देहात। सूबे के परिषदीय विद्यालयों में नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी किया है। वर्ष 2023 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा।

पत्र के अनुसार 15 नवंबर 2022 के शासनादेश के मुताबिक कार्यकारी अवकाश के अंतर्गत पांच जनवरी 2023 को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित अवकाश को 29 दिसंबर 2022 को किया गया था। इस कारण पांच जनवरी-2023 को देय अवकाश निरस्त कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे। मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे-पीछे हो सकते हैं। हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवाचौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अध्यापिकाओं/बालिकाओं के लिए अनुमन्य होगा।

कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का शैक्षणिक समय भी निर्धारित किया गया है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह आठ से सवा आठ बजे तक) रहेगा।

एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से तीन बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह नौ से सवा नौ बजे तक) पढ़ाई होगी। ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10.30 से 11 बजे तक तथा शीतकाल में मध्यावकाश दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक रहेगा।

 

परिषदीय विद्यालयों हेतु अवकाश तालिका वर्ष 2023 :-

 

क्रमांक

 

                                           अवकाश का नाम                    

                        तिथि व दिन

 

1. मकर संक्रान्ति

 

15 जनवरी 2023 रविवार

 

2. गणतन्त्र दिवस / बसन्त पंचमी 26 जनवरी 2023 गुरुवार

(शिक्षणकार्य स्थगित)

 

3. मो० हजरत अली का जन्मदिवस / संत रविदास जयन्ती 5 फरवरी 2023 रविवार

(शिक्षणकार्य स्थगित)

 

4. महाशिवरात्रि

 

18 फरवरी 2023 शनिवार

 

5. होलिका दहन

 

7 मार्च 2023 मंगलवार

 

6. होली 8 मार्च 2023 बुधवार

 

7. रामनवमी

 

30 मार्च 2023 गुरुवार

 

8. महावीर जयंती

 

4 अप्रैल 2023 मंगलवार

 

9. गुड फ्राइडे

 

7 अप्रैल 2023 शुक्रवार

 

10. डॉ० भीमराव अम्बेडकर जन्मदिवस

 

14 अप्रैल 2023 शुक्रवार

(शिक्षणकार्य स्थगित)

 

11. ईद-उल-फितर 22 अप्रैल 2023 शनिवार

 

12. बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 शुक्रवार

 

13. ईदुज्जुहा (बकरीद)

 

29 जून 2023 गुरुवार

 

14. मोहर्रम

 

29 जुलाई 2023 शनिवार

 

15. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 मंगलवार

(शिक्षणकार्य स्थगित)

 

16. रक्षाबंधन 31 अगस्त 2023 गुरुवार

 

17. चेहल्लुम

 

6 सितम्बर 2023 बुधवार

 

18. जन्माष्टमी

 

7 सितम्बर 2023 गुरुवार

 

19. ईद-ए-मिलाद / बारावफात

 

28 सितम्बर 2023 गुरुवार

 

20. महात्मा गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर 2023 सोमवार

(शिक्षणकार्य स्थगित)

 

21. दशहरा (महानवमी)

 

23 अक्टूबर 2023 सोमवार

 

22. दशहरा (विजय दशमी)

 

24 अक्टूबर 2023 मंगलवार

 

23. महर्षि बालमीकि जयन्ती

 

28 अक्टूबर 2023 शनिवार

 

24. सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मदिवस / आचार्य नरेन्द्र देव जयन्ती

 

31 अक्टूबर 2023 मंगलवार

 

25. नरक चतुर्दशी

 

11 नवम्बर 2023 शनिवार

 

26. दीपावली

 

12 नवम्बर 2023 रविवार

 

27. गोवर्द्धन पूजा

 

13 नवम्बर 2023 सोमवार

 

28. भैया दूज / चित्रगुप्त जयन्ती

 

15 नवम्बर 2023 बुधवार

 

29. छठ पूजा पर्व

 

19 नवम्बर 2023 रविवार

 

30. गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस

 

24 नवम्बर 2023 शुक्रवार

 

31. गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा

 

27 नवम्बर 2023 सोमवार

 

32.                 क्रिसमस डे

 

25 दिसंबर 2023 सोमवार

 

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button