अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गणेश पूजन व मुकुट पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न
अकबरपुर में श्री रामलीला समिति की ओर से शांति और समृद्धि के देवता गणेश भगवान का पूजन परम्परागत रूप से आचार्यों की उपस्थिति में कराया गया। जिनके मंत्रोच्चारण से आयोजन स्थल अयोध्या पुरी गूंज गई। ज्ञातव्य है कि अकबरपुर की राम लीला का आयोजन तिथियों को ध्यान में रखकर किया जाता है

- निकाली गयी शिव बारात में शामिल युवाओं ने मचाया धमाल, कलाकारों संग झूम कर नाचे
अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी।अकबरपुर में श्री रामलीला समिति की ओर से शांति और समृद्धि के देवता गणेश भगवान का पूजन परम्परागत रूप से आचार्यों की उपस्थिति में कराया गया। जिनके मंत्रोच्चारण से आयोजन स्थल अयोध्या पुरी गूंज गई। ज्ञातव्य है कि अकबरपुर की राम लीला का आयोजन तिथियों को ध्यान में रखकर किया जाता ह जो अन्य विशेषताओं में प्रमुख है। यहां लीला का प्रारंभ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से किया जाता है,शुक्ल पक्ष की द्वितीया को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया जाता है और इसी क्रम में पूर्णमासी को रामलीला समापन के उपलक्ष में श्री मद सत्यनारायण कथा सुनी जाती है और सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया जाता है। बताते चलें कि शिव बारात अयोध्यापुरी मैदान से निकलकर कलीगंज पावर हाउस चौराहा नेहरू नगर लोकतंत्र सेनानी चौराहा उसे पर हॉस्पिटल जनक पूरी मैदान खड़ी भंडार होते हुए मुख्य आयोजन स्थल अयोध्यापुरी पहुंच गई जहां शिव विवाह की लीला संपन्न कराई गई।



