कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दीपावली से पहले कच्ची शराब बेचने की फिराक में था तस्कर: भोगनीपुर पुलिस ने पुलिया पर घेराबंदी कर दबोचा बुद्धा, 25 क्वार्टर बरामद

देवीपुर-टोडरपुर मार्ग पर आधी रात को कार्रवाई, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज

पुखरायां, कानपुर देहात। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत ग्रामीण अंचलों में शांति व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। bhognipur police liquor arrest के क्रम में थाना भोगनीपुर अंतर्गत देवीपुर चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान अवैध रूप से देशी शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा, 25 क्वार्टर बरामद

चौकी प्रभारी देवीपुर अतेंद्र कुमार ने बताया कि वे हेड कांस्टेबल गजेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल सोवेंद्र कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देवीपुर-टोडरपुर मार्ग पर शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कच्चा मार्ग स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 अदद देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए।

हाजीपुर का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बुद्धा उर्फ मुखिया निवासी ग्राम हाजीपुर (थाना बरौर, कानपुर देहात) के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना भोगनीपुर में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। bhognipur police liquor arrest की इस कार्रवाई से अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप है।


ये भी पढे-  मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 11,510 रुपये: शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कराई पूरी रकम वापस, पीड़ित के खिले चेहरे


Related Articles

AD
Back to top button