कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल: तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों व सीडीपीओ को बंटे प्रमाणपत्र, बालवाटिका बनेगी मॉडल

निपुण भारत मिशन के तहत आंगनबाड़ी व परिषदीय स्कूलों का बदलेगा माहौल, बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने तय की ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग की रूपरेखा

कानपुर देहात। जनपद में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को मजबूत और गतिविधि-आधारित बनाने के उद्देश्य से संचालित तीन दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) प्रशिक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। kanpur dehat ecce balvatika training के तहत प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिन प्रतिभागियों को बालवाटिका केंद्रों पर नवाचार लागू करने के तौर-तरीके सिखाए गए। समापन समारोह में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले नोडल एआरपी, नोडल संकुल शिक्षकों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को एसआरजी अनंत त्रिवेदी और एआरपी आदर्श कुमार सिंह द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

वंडर बॉक्स और खेल आधारित शिक्षण पर रहा मुख्य जोर

कार्यशाला के दौरान संदर्भदाताओं ने बाल विकास के विभिन्न आयामों, खेल आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित अधिगम तथा शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी उपयोग पर बिंदुवार चर्चा की। विशेष रूप से वंडर बॉक्स के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों के संचालन, रोचक शिक्षण विधियों और बाल-केंद्रित शिक्षा के व्यावहारिक पक्षों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों व अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बालवाटिका में बच्चों के लिए आनंददायी, रुचिकर और भयमुक्त वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्षेत्र में इन नवाचारों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों व आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण: आशीष कुमार पांडेय

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अनुरूप प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाना तथा बालवाटिका को बच्चों के लिए एक आनंदमयी अधिगम केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अब अपने-अपने विकासखंडों में जाकर नोडल शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित करेंगे, ताकि बेसिक शिक्षा व बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव दिखे।

kanpur dehat ecce balvatika training

समारोह में ये अधिकारी व शिक्षक रहे उपस्थित

समापन सत्र के दौरान जिला समन्वयक निपुण देवेश धर दुबे, सीडीपीओ सुनीता कटियार, श्रद्धा शर्मा, राखी सिंह, एआरपी अमित तिवारी, मानवेंद्र सिंह, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, महेंद्र कटियार, प्रतीक्षा त्रिपाठी मौजूद रहीं। इसके साथ ही शिक्षक मुनेश, राजेश, संजय, सुधाकर, मो शमी, प्रदीप निगम, नीतू, प्रतिभा, कंचन, लकी, शशिप्रभा, आशालता सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे। kanpur dehat ecce balvatika training के सफल समापन से प्राथमिक शिक्षा की नींव को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


ये भी पढ़े-  दीपावली पर अनूठी पहल: बीएसए ने रसोइयों को साड़ियां भेंटकर बढ़ाया मान, बच्चों के साथ खाया मिड-डे-मील


Related Articles

AD
Back to top button