खेतों की रखवाली करने गए 45 वर्षीय एक व्यक्ति की ठंड की चपेट में आने से मौत
स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को खेतों की रखवाली करने गए 45 वर्षीय एक व्यक्ति की ठंड की चपेट में आने से मृत्यु हो गई परिजनों ने दोपहर में दुर्वासा ऋषि आश्रम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बरौर, ब्रजेंद्र तिवारी। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को खेतों की रखवाली करने गए 45 वर्षीय एक व्यक्ति की ठंड की चपेट में आने से मृत्यु हो गई परिजनों ने दोपहर में दुर्वासा ऋषि आश्रम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
स्थानीय कस्बा निवासी मृतक की मां जागेश्वरी ने बताया कि उसका 45 वर्षीय पुत्र ब्रजलाल उर्फ पदम पुत्र स्वर्गीय राम रतन गांव के ही रामबाबू सचान का खेत बटाई पर लिए था जिस की रखवाली करने के लिए बीती गुरुवार की शाम वह खेतों पर गया हुआ था सुबह वापस लौटने पर वह ठंड की चपेट में आ गया परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने दोपहर में दुर्वासा ऋषि आश्रम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया मृतक की मां जागेश्वरी के अनुसार कुछ वर्षों पहले मृतक की पत्नी की भी मृत्यु हो गई थी मृतक के 3 पुत्र और एक पुत्री है पुत्री की शादी हो चुकी है मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था मृत्यु की सूचना मिलने पर मां जागेश्वरी व पुत्रों का रो रो कर बुरा हाल था।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.