कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बच्चों को मुफ्त में मिलना चाहिए तिरंगा

देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने और जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने और जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसको लेकर देशभर में जबरजस्त उत्साह भी है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश में लगभग 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन इसके लिए लोगों को अपनी स्वयं की जेब ढीली करनी पड़ रही है। यहां तक कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब तबके के बच्चों को भी तिरंगा झंडा मुफ्त में नहीं दिया जा रहा है।
आखिर आजादी का अमृत महोत्सव गरीब तबके के बच्चें कैसे मनाएं। जब देश में मुफ्त में राशन दिया जा सकता है तो फिर तिरंगा भी सभी को मुफ्त में दिया जाना चाहिए। लोगों को मुफ्त में तिरंगा न देकर कई विभागों को तिरंगा बिक्री का लक्ष्य दे दिया गया। हद तो तब हो गई जब कोटेदार, स्वयं सहायता समूह व पोस्ट ऑफिस के पोस्टमैन तक को तिरंगा बेचने का लक्ष्य दे दिया गया। अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त में तिरंगा झंडा वितरित किए जाने चाहिए साथ ही सभी घरों को भी मुफ्त में तिरंगा झंडा दिया जाना चाहिए।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button