कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: डीआईजी ने राजपुर में परखी दुर्गा पंडालों की सुरक्षा, पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
एसपी श्रद्धा पाण्डेय ने किया राजपुर थाने का औचक निरीक्षण; मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
राजपुर : कानपुर रेंज के डीआईजी (DIG) यमुना प्रसाद ने गुरुवार को थाना राजपुर क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं से संवाद कर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
इस मौके पर डीआईजी ने ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। उन्हें 1090, 112 जैसी महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए आपात स्थिति या उत्पीड़न के समय बेझिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं, एसपी (SP) श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने राजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और ‘मिशन शक्ति केंद्र’ की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को महिला संबंधी शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता व प्राथमिकता के साथ सुनने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात, डीआईजी यमुना प्रसाद ने एसपी श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिकंदरा व अन्य पुलिस बल के साथ राजपुर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। उन्होंने आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।



