कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

अप्रेन्टिशिप / रोजगार मेले का 21 जून को होगा आयोजन 

निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर, कानपुर देहात में दिनांक 21.06.2022 को प्रातः 10:30 बजे से अप्रेन्टिशिप / रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

कानपुर देहात, अमन यात्रा : निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर, कानपुर देहात में दिनांक 21.06.2022 को प्रातः 10:30 बजे से अप्रेन्टिशिप / रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद कानपुर देहात की प्रतिष्ठित कम्पनीज / उद्योग व अन्य कम्पनीज प्रतिभाग कर रही है।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने योग दिवस 21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा, दिए निर्देश

आई0टी0आई0 उत्तीर्ण एवं हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यार्थी 10:30 बजे से 3:00 बजे तक अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर राम सिंह ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button