फ्रेश न्यूजउत्तरप्रदेश

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का आज विस्तार, राज्यपाल लखनऊ पहुंची; सात मंत्री लेंगे शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दो बजे  गुजरात दौरे से पहुंची हैं। माना जा रहा है कि शाम को पांच बजे के बाद उत्तर प्रदेश राजभवन में सात मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी।

लखनऊ, अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दो बजे  गुजरात दौरे से पहुंची हैं। माना जा रहा है कि शाम को पांच बजे के बाद उत्तर प्रदेश राजभवन में सात मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से चल रही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पर आज विराम लगेगा। जून तथा जुलाई में चर्चा ने जोर पकड़ा तो अगस्त के अंतिम हफ्ते में तो मंत्रियो के नाम के साथ ही शपथ लेने की तारीख भी तय होने लगी थी। राज्यपाल के लखनऊ आने के तत्काल बाद ही राजभवन में बैठक होगी। इसके बाद शपथ ग्रहण का समय तय किया जाएगा।

एक ब्राह्मण जितिन के अलावा पांच-छह एससी-ओबीसी ही मंत्री बन रहे हैं। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में जितिन जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा जबकि छह-सात को स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन प्रसाद सहित सात मंत्री शपथ लेंगे। जितिन प्रसाद (ब्रह्मण) कैबिनेट मंत्री बनेंगे। संजय गौड़ (अनुसूचित जनजाति), धर्मवीर प्रजापति (प्रजापति समाज), छत्रपाल गंगवार (कुर्मी), संगीता बलवंत बिंद (निषाद), पलटूराम (जाटव) और दिनेश खटिक (सोनकर) स्वतंत्र मंत्री या राज्य मंत्री बनेंगे। डॉ. संजय निषाद व बेबी रानी मौर्य शनिवार से ही लखनऊ में डटे हैं।

रविवार को राज्यपाल के लखनऊ आगमन के बाद मनोनीत विधान परिषद सदस्यों की सूची पर भी मुहर लगेगी। इसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का नाम फाइनल है। चौथा नाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अनुमोदन के बाद तय हो जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button