कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,दो यात्री घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल, चालक फरार, पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर के शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।ऑटो कल्याणपुर से बैरी की तरफ जा रहा था तभी राजपुर गांव की पुलिया के पास ऑटो का अगला टायर फटने से यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़े- पुखरायां: रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला।हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव ने घायलों को उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ये भी पढ़े- राजपुर में नहर में उतराता मिला अज्ञात शव,फैली सनसनी

घायलों में चौबेपुर के निगोहा गांव निवासी शिवांक और कल्याणपुर निवासिनी मुन्नी देवी शामिल हैं।अन्य यात्रियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़ मौके से फरार हो गया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button