कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: ओवरलोड और कागजात न होने पर दो ऑटो सीज
डेरापुर–मुंगीसापुर रोड पर शनिवार दोपहर एआरटीओ की कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया।

कानपुर देहात: एआरटीओ सोमलता यादव ने डेरापुर बाजार के पास चेकिंग के दौरान ओवरलोड और कागजात न होने पर दो ऑटो सीज कर दिए। इनमें ऑटो नंबर UP 77 AT 3351 के चालक सहवाज पुत्र सुरेश निवासी सिथरा, भोगनीपुर और ऑटो नंबर UP 92 BT 1960 के चालक स्वेब पुत्र शमी निवासी अमरौधा, भोगनीपुर शामिल हैं। दोनों चालक मौके पर वाहन के कागजात नहीं दिखा सके और ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भी बैठी थीं।
कार्रवाई के बाद दोनों ऑटो को सीज कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है। इसी दौरान थाने के पास से गुजर रहे एक ओवरलोड डंपर को भी सीज कर दिया गया। एआरटीओ की चेकिंग की सूचना मिलते ही डेरापुर, मुंगीसापुर और मंगलपुर क्षेत्र के ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक अपनी-अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर मौके से खिसक गए।



