कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: स्ट्रोक से जूझ रहे बुजुर्ग की जान बचाने में 108 एंबुलेंस स्टाफ की अहम भूमिका

108 एंबुलेंस स्टाफ की सूझबूझ से 75 वर्षीय माता प्रसाद की जान बची।

कानपुर देहात। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता एक बार फिर देखने को मिली, जब गंभीर हालत में एक बुजुर्ग मरीज को समय से उच्च स्तरीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार काच्ची महतौली) गांव निवासी माता प्रसाद (75 वर्ष), पुत्र सीताराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें CVA (ब्रेन स्ट्रोक) से पीड़ित पाया। मरीज की हालत अत्यंत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से कानपुर नगर स्थित एलएलआरएच (हैलट अस्पताल) के लिए रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी प्रदीप कुमार ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। जांच में मरीज का ऑक्सीजन स्तर 88 प्रतिशत, ब्लड प्रेशर 194/76 तथा पल्स 92 पाई गई। स्थिति को देखते हुए ईआरसीपी के माध्यम से डॉ. रस्तोगी से परामर्श लिया गया, जिनकी सलाह पर मरीज को ऑक्सीजन दी गई।

पूरे रास्ते मरीज की लगातार निगरानी करते हुए 108 एंबुलेंस स्टाफ ने उसे सुरक्षित रूप से हैलट अस्पताल, कानपुर नगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों को मरीज को सुपुर्द किया गया। इस दौरान एंबुलेंस के पायलट जय प्रकाश ने सुरक्षित और समयबद्ध ड्राइविंग कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय पर मिली इस सहायता से मरीज को बेहतर इलाज का अवसर मिल सका।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Related Articles

AD
Back to top button