कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 31 जनवरी को सभी बूथों पर होगा विशेष अभियान, पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक बूथों पर बैठेंगे बीएलओ।

कानपुर देहात: मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी 2026 को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन बीएलओ सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे।

मतदाता सूचियों का होगा वाचन, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विशेष अभियान दिवस के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची के साथ-साथ अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियों को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन बनाना है। नागरिक 6 फरवरी 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे सभी आवश्यक फॉर्म

मतदान केंद्रों पर तैनात पदाभिहीत अधिकारी दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी जरूरी फॉर्म पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखेंगे। नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 (घोषणा पत्र सहित), नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन या पते के बदलाव के लिए फॉर्म-8 मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा। नागरिक इन फॉर्म को भरकर मौके पर ही जमा कर सकते हैं।

अधिकारियों की टीमें करेंगी बूथों का निरीक्षण

अभियान की सफलता और बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे 31 जनवरी को अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक करें।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में नाबालिक छात्रा लापता,चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button